![]() |
| Advertisement |
एटा जिले के शनिवार को सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. युवक रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बहन के घर राखी बंधवाने उसके घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक टैम्पो चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया. हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के कैल्ठा गांव के समीप हुआ. बताया जाता है युवक की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2BZw5V9

0 comments: