Wednesday, May 29, 2019

VIDEO : केदारनाथ की राह में पड़े हैं मृत घोड़े और खच्चर, बदबू से हलकान तीर्थयात्री

ad300
Advertisement
बाबा केदारनाथ की यात्रा पर श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए करीब साढ़े 7 हजार घोड़े-खच्चरों को लगाया गया है. लेकिन केदारनाथ मार्ग में इस बार भी घोड़े- खच्चरों की लगातार मौत हो रही है. अब तक करीब 15 घोड़े-खच्चरों की मौत हो चुकी है. केदारनाथ के पैदल मार्ग में इन मृत घोड़े-खच्चरों के शव जहां-तहां पड़े हैं. साथ ही इन्हें मंदाकिनी नदी में भी डाल दिया जा रहा है. यात्रा मार्ग में सफाई व्यवस्था को लेकर भी बड़े सवाल घोड़े-खच्चरों की मौत के बाद उठ रहे हैं. ऐसे में पैदल केदारनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को इन मरे हुए पशुओं के कारण आ रही दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही मंदाकिनी नदी भी दूषित हो रही है. पूरे मामले में डीएम रुद्रप्रयाग का कहना है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट को दोषी घोड़े खच्चर संचालक पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2WaQ2lx
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: