Wednesday, May 29, 2019

VIDEO : आधार कार्ड बनवाने के लिए रात से ही लाइन में लगने को मजबूर दून वासी

ad300
Advertisement
देहरादून में लोगों के लिए आधार कार्ड बनवाना टेढ़ी खीर साबित हो रही है. आधार कार्ड बनाने के लिए विभाग द्वारा एक दिन में सिर्फ 120 लोगों को ही टोकन दिया जाता है. ऐसे में लोगों को तड़के 3 बजे से ही आधार कार्ड बनवाने के लिए पोस्ट ऑफिस के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है. बताने की जरूरत नहीं कि आज की तारीख में आधार कार्ड एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट बन गया है. अपनी पहचान बतानी हो तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. रसोई गैस लेनी हो तो आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है और पासपोर्ट बनवाना हो तो भी आधार कार्ड की जरूरत होगी. यानि आधार कार्ड के बिना अब आपके लिए कोई भी काम कर पाना संभव नहीं है. ऐसे में जरूरत है कि संबंधित विभाग इस काम को आसान बना दे ताकि लोगों को परेशान नहीं होना पड़े.

from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2HGTeMK
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: