![]() |
| Advertisement |
पुलवामा हमले में देवरिया के शहीद विजय कुमार मौर्य के परिजनों से मिलने सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर उनके गांव छपिया जयदेव पहुंचे. उन्होंने शहीद विजय मौर्य के तस्वीर के सामने हाथ जोड़कर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी. इसके बाद वह घर के अंदर गए, जहां शहीद की पत्नी विजय लक्ष्मी और पिता रामायण कुशवाहा को सांत्वना दिया और 10 लाख रुपये का चेक दिया. इसमें 5 लाख शहीद के पिता को और 5 लाख रुपये का चेक शहीद की पत्नी को दिया. चेक देते समय गायक भावुक हो उठे और अपने गाने की चन्द लाईनें गाकर, उन्होंने शहीद को नम आंखो से श्रद्धांजलि दी. बता दें कि कैलाश खेर कल देवरिया महोत्सव कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने पहुंचे थे. लेकिन उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया.(उमाशंकर भट्ट की रिपोर्ट)from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2TWPr1u

0 comments: