![]() |
| Advertisement |
चमोली जनपद में एक बार फिर से मौसम विभाग की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई. जिले में जहां निचले इलाकों में बारिश, वहीं उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है. बारिश व बर्फबारी के बाद ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने के साथ ही आम जनजीवन प्रभावित हो गया है. उंचाई वाले इलाकों में अभी भी बर्फबारी जारी है. ऊंचाई वाले इलाके बर्फ से पूरी तरह ढक चुके हैं. लगातार हो रही बर्फबारी से औली की ढलानें भी बर्फ की चादर से ढक गई हैं. ऐसे मौमम में देश के विभिन्न इलाकों से यहां पहुंचे पर्यटक बर्फबारी का जमकर लुत्फ भी उठा रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T53MfW

0 comments: