![]() |
| Advertisement |
पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर जमकर बर्फबारी हुई है. शहर ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है. बर्फबारी के बाद शहर में शीतलहर तेज हो गई है. बर्फबारी से जहां सैलानी उत्साहित हैं, वहीं स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह शहर बर्फ से सफेद हो गया है. बर्फबारी के बाद लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है. वहीं पर्यटन नगरी धनोल्टी और बुरांशखंडा में भी जमकर हिमपात होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. बुरांशखंडा-धनोल्टी मार्ग बर्फबारी के बाद सैलानियों के लिए बंद हो गया है. क्षेत्र में बिजली, पानी की समस्या बढ़ गई है. वहीं बर्फबारी से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं. शहर के तापमान में भारी गिरावट आ गई है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2T3bMhm

0 comments: