![]() |
| Advertisement |
बीएसएफ़ के रिटायर्ड आईजी एसएस कोठियाल 1971 के भारत-पाक युद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक में शामिल रहे हैं. 1971 की जंग में कश्मीर में आर्मी बेस कैम्प में टाइम बम गिराए गए थे जिन्हें निष्क्रिय करने वाली टीम में एसएस कोठियाल भी शामिल थे. भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच एसएस कोठियाल ने कहा कि इस बार की परिस्थितियां पहले से बहुत अलग हैं. वह कहते हैं कि पहले सेना को सीधे कार्रवाई करने की छूट कभी नहीं थी. अब सेना को छूट देने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का धन्यवाद करते हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2EmL09P

0 comments: