![]() |
| Advertisement |
ऐसा लगता है कि उत्तराखंड का वन विभाग नियमों से नहीं मनमर्ज़ी से चल रहा है. हाल ही में नैनीताल हाईकोर्ट ने बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक लगा दी थी. इसके बाद वन विभाग ने आदेश जारी किया कि बुग्यालों के अलावा अन्य वन क्षेत्र में ट्रैकर कैंपिंग कर सकते हैं. लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर ट्रैकर्स वन अधिकारियों की मनमर्ज़ी से परेशान हैं. न्यूज़ 18 की टीम ने इस बारे में वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक जय राज से बात करनी चाही तो उन्होंने न सिर्फ़ बात करने से इनकार कर दिया बल्कि न्यूज़ 18 की टीम के बदसलूकी भी की. यह सब इस ऐलान के बावजूद कि जनता उनसे कभी भी और कहीं भी मिल सकती है, बात कर सकती है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OUImfj

0 comments: