![]() |
| Advertisement |
उत्तरकाशी में बड़कोट पुलिस ने एक किराए के कमरे में 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा पकड़ा है. पुलिस को राजगढ़ी स्थित एक मकान मालिक द्वारा सूचना दी गई जिसके आधार पर पुलिस और राजस्व टीम मौके पर पहुंची और कमरे का ताला तोड़ कर देखा तो वहां भारी मात्रा में शराब रखे हुए थे. पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है. जब्त शराब की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है. पकड़ी गई अवैध शराब उत्तराखंड की ही है. इसकी पैकिंग इसी वर्ष मई माह में की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार शशि रमोला नाम के युवक ने इस कमरे को किराए पर लिया था. पुलिस उसे ढूंढ रही है. पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ दबिश देना शुरू कर दिया है. पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NKWtaL

0 comments: