![]() |
| Advertisement |
उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा पर सेना का युद्धाभ्यास जारी है. एक महीने का यह युद्धाभ्यास 15 सितबंर से 15 अक्तूबर तक चलना है. इस युद्धाभ्यास को कवच नाम दिया गया है और इसमें आइटीबीपी, सेना की इंफ्रेंट्री, आर्टलरी, माउंटेनियरिंग की बटालियन शामिल हैं. आज एयरफ़ोर्स भी इसमें शामिलल हो गई. चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सुबह नौ बजे इलाहाबाद वायु सेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने 10:30 बजे लैंडिंग की. तैयारी के लिए वायु सेना की टीम गुरुवार को ही चिन्यालीसौड पहुंच गई थी. इससे पहले वायु सेना ने 8 अप्रैल से 22 अप्रैल तक गगन शक्ति नाम से अभ्यास किया था. हालांकि मीडिया को इस युद्धाभ्यास से दूर रखा गया है. उत्तरकाशी के डीएम आशीष चौहान ने इसकी पुष्टि की है. (जगमोहन चौहान की रिपोर्ट)from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2N9Jc6i

0 comments: