![]() |
| Advertisement |
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हरिद्वार के पाडली गुज्जर गांव का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान 13 घरों में डेंगू का लार्वा मिलने के साथ स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से एक व्यक्ति की मौत की भी सूचना मिली है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. हरिद्वार के एसीएमओ अशोक कुमार ने कहा कि इसकी जांच की जा रही कि व्यक्ति की मौत डेंगू से हुई या अन्य किन्हीं कारणों से हुई. बता दें कि पाडली गांव में पिछले कई दिनों से डेंगू फैलने की खबर है. इससे ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OVEn2d

0 comments: