![]() |
| Advertisement |
राज्यपाल बेबी रानी मौर्या का नैनीताल प्रवास पूरा हो गया. तीन दिनों के नैनीताल प्रवास के बाद राज्यपाल यहां से रवाना हो गई हैं. नैनीताल से पंतनगर जाने के दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्या नयना देवी मन्दिर पहुंची. यहां उन्होंने पूजा अर्चना की और देवी का आशीर्वाद पाने के लिए शीश नवाया. इस दौरान राज्यपाल के परिवार के सदस्य भी मन्दिर में उनके साथ रहे. नैनीताल प्रवास के बाद राज्यपाल अब आगरा के दौरे पर रहेंगी और फिर वहां से देहरादून लौट आएंगी.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2NOofmq

0 comments: