![]() |
| Advertisement |
पौड़ी जिले में वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए 'स्पीड गवर्नर' के विरोध में टैक्सी मैक्सी यूनियन के वाहन चालकों में आक्रोश देखा जा रहा है. इसके चलते वाहन चालकों व वाहन स्वामियों ने संबंधित विभाग में अपने वाहनों के कागजात जमा कर चक्का जाम कर दिया है. वाहन स्वामियों की माने तो विभाग द्वारा स्पीड गवर्नर डिवाइस में भी धांधली की जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले तो पहाड़ों की गाड़ियों पर स्पीड डिवाइस की जरूरत ही नहीं है. फिर अगर कोई वाहन स्वामी इस डिवाइस को लगा भी रहा है तो उसे विभाग द्वारा दुगने दामों पर डिवाइस दी जा रही है. उन्होंने कहा कि जब तक उनकी 9 सूत्री मांगों पर प्रदेश सरकार विचार नहीं करती तब तक उनकी गाड़ियां घरों पर ही खड़ी रहेंगी. दूसरी तरफ इस टैक्सी हड़ताल से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OVvmWI

0 comments: