![]() |
| Advertisement |
बाबरी विध्वंस मामले के मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने आज अयोध्या में हो रहे संतो के सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयां दिया है. उन्होंने कहा राम जन्म भूमि का मामला पहले से सुप्रीम कोर्ट में है और मध्यस्थता पैनल भी बना हुआ है. इसलिए संतो को सम्मेलन की कोई जरूरत नहीं है. इतना ही नहीं संतों की बैठक पर प्रहार करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कुछ लोग खुद को हाईलाइट करने के लिए यह काम कर हैं और पूरे मसले का राजनीतिकरण कर रहे हैं. वहीँ राम मंदिर के फैसले पर इकबाल ने कहा मैं सुप्रीम कोर्ट के आदेश को मानता हूं और मध्यस्थता पैनल जो कहेगा हम उसे मानेंगे और दोनों पक्षकार मानेंगे. लेकिन फिर भी सियासत का फायदा लेने के लिए धर्म संसद और संघ सम्मेलन किए जाते हैं और संतों की बैठक का कोई मतलब नहीं है क्योंकि मामला कोर्ट में है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2QF4mMW

0 comments: