![]() |
| Advertisement |
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत चुनावी मैदान में झोंक दी है. नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी हरीश रावत के चुनाव प्रचार में पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेसी नेता मंत्री प्रसाद नैथानी सितारगंज पहुंचे. यहां उन्होंने बैठक कर कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा. साथ ही कार्यकर्ताओं से केन्द्र व राज्य सरकार की सभी विफल योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील भी की. नैथानी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पांच सालों में जनता से झूठ बोलने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं किया. उन्होंने कहा कि देश का युवा रोजगार के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर है. दूसरी तरफ आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2YGkEss

0 comments: