![]() |
| Advertisement |
उत्तराखंड में कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बागेश्वर का बागनाथ मंदिर जल्द ही नए कलेवर में नजर आने वाला है. उत्तराखंड सरकार ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए डेढ़ करोड़ रुपए मंजूर किए हैं. जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बताया कि पुरातत्व विभाग के प्रस्ताव के आधार पर मुख्यमंत्री ने मंदिर के सौन्दर्यीकरण को मंजूरी दे दी है, जिसके बाद प्रशासन ने मंदिर के जीर्णोद्धार का खाका तैयार कर लिया है. इसके तहत मंदिर परिसर में स्थित काल भैरव मंदिर का जीर्णोद्धार और संग्रहालय निर्माण सामेत मुख्य मंदिर का सौंदर्यीकरण भी शामिल है. जल्द ही मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद मंदिर नए रंग रूप में नजर आएगा.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2wwXlVL

0 comments: