![]() |
| Advertisement |
गृह क्लेश से मुक्ति दिलाने का दावा एक बाबा को उस वक्त महंगा पड़ गया, जब दो महिलाओं ने बाबा की चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी. मामला देहरादून की कोतवाली थाना इलाके के कोर्ट परिसर का है, जहां ऋषिकेश से अपने निजी काम के लिए देहरादून कोर्ट पहुंचे बाबा अद्वेत ईश्वस्यम की दो महिलाओं ने सरेआम पिटाई कर दी. बाबा को पिटता देख मौके पर मौजूद वकीलों ने बीच बचाव किया, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि बाबा ने महिला के परिवार को करीब डेढ साल पहले बहु और बेटे के बीच गृह क्लेश खत्म होने का आश्वासन दिया था, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ. बाबा ने दोनों महिलाओं के खिलाफ शहर कोतवाली में मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करवाया है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OVvkOA

0 comments: