![]() |
| Advertisement |
भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी मसूरी ने शहर के बांसाघाट क्षेत्र में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया. आईटीबीपी के जवानों व अधिकारियों के साथ ही स्कूली छात्र और शिक्षकों ने मिलकर बांसाघाट के सरकारी स्कूल के आस-पास क्षेत्र में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरा एकत्र किया. आईटीबीपी अकादमी के सेनानी प्रशासन परमिंदर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान में स्कूल के आसपास क्षेत्र में सफाई के साथ ही झाड़ियां भी काटी गई. आईटीबीपी के अधिकारियों ने स्कूली छात्रों के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया. स्कूल के खाली पड़ी जमीन पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने शिक्षकों के साथ पौधारोपण भी किया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2OVvhlS

0 comments: