![]() |
| Advertisement |
बदायूं(Badaun) में कादरचौक थाना क्षेत्र में सीकरी गांव में दिल दहलाने वाली घटना(Shocking Incident) सामने आई है. गांव में पति की गैर मौजूदगी में पड़ोसी युवक महिला के घर में घुस गया और महिला को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की. विरोध करने पर महिला को पहले जबरन तेजाब पिलाया और उसके बाद चाकू से उसका पेट फाड़ डाला. पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एसिड अटैक समेत जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3oIPlJs

0 comments: