![]() |
| Advertisement |
देश में मोदी चायवाला की चर्चा आपने बहुत सुनी है, लेकिन मसूरी में एक युवक ऐसा भी है जिसने खुद को 'मैं भी चौकीदार चायवाला' बना दिया. मसूरी झील के निकट क्यारकुली गांव के मार्ग पर पवन रावत ने अपनी चाय की दुकान का नाम 'मैं भी चौकीदार चायवाला' रख दिया है. वहीं चौकीदार चायवाला की दुकान पर आए दो शख्श राकेश रावत और आनंद सिंह ने कहा कि पवन रावत दिनभर लोगों को चाय पर बुलाता है और लोगों के बीच राजनीतिक चर्चा के दौरान 'मैं भी चौकीदार चायवाला' की चर्चा भी शुरू कर देता है. आपने मोदी के फैन तो कई प्रकार के देखे होंगे, लेकिन 'मैं भी चौकीदार चायवाला' उत्तराखंड में पहली बार देखने को मिला है. नरेन्द्र मोदी की 'मैं भी चौकीदार' मुहिम कितना रंग लाती है, ये तो 23 मई को पता चलेगा, लेकिन मसूरी के पवन रावत की चाय 'मैं भी चौकीदार चायवाला' के नाम से खूब बिक रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2YSSkTV

0 comments: