![]() |
| Advertisement |
सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि स्थित रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने जनता से पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत को विजयी बनाने की अपील की. वहीं जनसभा में सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने जो काम 55 महीनों में कर दिखाए, वो काम कांग्रेस की सरकार 55 सालों में भी नहीं कर पाई. सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों में मात्र 12 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर लोगों को दिए, लेकिन मोदी सरकार ने 55 महीनों में ही 13 करोड़ रसोई गैस सिलेंडर लोगों के बीच बांट दिए. सीएम ने कहा कि केदारनाथ को मोदी जी ने संवारा है. अब बारी रुद्रप्रयाग की जनता की है कि वे मोदी जी को बड़ी जीत देकर लौटाएं. सीएम ने राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर कहा कि वह जहां जाते हैं वहां कांग्रेस हार जाती है. उत्तराखंड भी राहुल कांग्रेस को हराने आ रहे हैं.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TWvCqo

0 comments: