![]() |
| Advertisement |
अल्मोड़ा में एक जंगली सूअर ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल हुए दोनों महिला और पुरुष को अल्मोड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना तब घटी जब महिला जानवरों को चराने घर के ही पास जंगल में गई थी. लेकिन इसी बीच यहां पर एक जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया. यह देखकर वहां मौजूद एक व्यक्ति ने महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन जंगली सूअर ने उस व्यक्ति पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2TZJ10P

0 comments: