![]() |
| Advertisement |
चुनाव प्रचार के बीच उत्तराखंड में पैसे और शराब का पकड़ा जाना जारी है. उत्तरकाशी में आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है. आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. टीम ने लोकसभा चुनाव के दौरान 508 पेटी अवैध शराब पकड़ी है जिसकी कीमत 25 से 30 लाख रुपये आंकी जा रही है. बताया जा रहा है कि शराब माफिया ने पुराने एक्साइज रेट पर यह शराब ख़रीदी थी जिसे नए रेट पर बेचे जाने की तैयारी थी. गुरुवार देर रात आबकारी विभाग ने धौंतरी बाजार के पास छापेमारी कर यह 508 पेटी शराब की खेप ज़ब्त की.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2VrKzlC

0 comments: