![]() |
| Advertisement |
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित हुए दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने 1417 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान कीं. राज्यपाल ने 14 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक, 11 छात्र-छात्राओं को कुलपति रजत पदक और 11 अन्य छात्र-छात्राओं को कुलपति कांस्य पदक देकर भी सम्मानित किया. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पदमश्री भारत भूषण त्यागी को भी विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपाधियां पाने वाले छात्र-छात्राओं से उम्मीद की गई कि वह देश को और बेहतर बनाने और उसकी उन्नति के लिए अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें. डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं में इस मौके पर काफी खुशी जताई.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी http://bit.ly/2XWupS3

0 comments: