![]() |
| Advertisement |
अल्मोड़ा जिला प्रशासन और कृषि विभाग ने एक मोबाइल एग्रीक्लीनिक वैन तैयार किया है. इसमें कृषि, पशुपालन, रेशम सहित कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहते हैं. ये अधिकारी जिले भर के सभी गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज और कृषि की जानकारी देते हैं. पिछले दो माह में जिले के 35 हजार से अधिक किसानों ने इसका लाभ उठाया है. किसानों को उनके घर में ही बीज मिल जा रहे हैं. मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि मोबाइल एग्रीक्लीनिक वैन गांव में एक निश्चित रूट पर चलती है. इस वैन के चलने से किसानों को कहीं दौड़ने-भागने की जरूरत नहीं पड़ रही है. कृषि से जुड़ी सारी जरूरतें इस वैन से पूरी की जा रही है.from Latest News उत्तराखंड News18 हिंदी https://ift.tt/2FUvy8H

0 comments: