Friday, October 29, 2021

UP News Live Updates: राहुल गांधी की अमेठी पहुंची प्रतिज्ञा यात्रा, अजय राय बोले- 'लोकतंत्र का गला घोंट रही भाजपा सरकार'

ad300
Advertisement
कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा (Congress Pratigya Yatra) शुक्रवार को अमेठी कस्बे से रवाना होकर दर्शन-पूजन करने के साथ गौरीगंज और अमेठी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया तो वक्ताओं ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के संदेश के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाई. वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों और बेरोजगारों का उत्पीड़न करने के अलावा अपराध और महंगाई को चरम सीमा पर पहुंचाते हुए लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया. प्रतिज्ञा यात्रा ने संग्रामपुर कालिकन धाम में दर्शन-पूजन के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गौरीगंज और अमेठी (Amethi and Gauriganj) विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया. नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने महासचिव प्रियंका गांधी की ओर से किए गए वादों की जानकारी देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर तंज कसा.

from Latest News उत्तर प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3pOwa50
Share This
Previous Post
Next Post

Pellentesque vitae lectus in mauris sollicitudin ornare sit amet eget ligula. Donec pharetra, arcu eu consectetur semper, est nulla sodales risus, vel efficitur orci justo quis tellus. Phasellus sit amet est pharetra

0 comments: